Uttar Pradesh

अम्बेडकरनगर: जमकर बरसे बादल, आकाशीय बिजली ने ली दो की जान

अम्बेडकरनगर, 13 जून 2025:

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। करीब आधे घंटे तक बादल जमकर बरसे। इस दौरान दो स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई।

दोपहर बाद अचानक बदला मौसम

यूपी के अधिकांश जिलों में सूरज जहां आग बरसा रहा है वहीं अम्बेडकरनगर में आज मौसम ने अचानक रंग बदल लिया। बादल छाए और बरस पड़े। लगभग आधा घण्टे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान आसमान में बिजली कड़कती रही।

ये भी पढ़ें:

आलापुर तहसील के दो गांवों में हुई मौतें

Advertisement

आलापुर तहसील क्षेत्र के सराय हैबत गांव के पास राकेश कुमार (35) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं
दूसरे गांव गनपतपुर में घर के पास खेल रही अमरजीत की बेटी प्राची (9) चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी प्राची को सीएचसी जहांगीरगंज में मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : एमआईएस गुरुद्वारा रोड उद्योग व्यापार मण्डल का गठन, मयंक बाजपेई बने अध्यक्ष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link