Uttar Pradesh

शारदा नदी में डूबे चार बच्चे, गोताखोरों ने खोज निकाले दो शव, अन्य की तलाश जारी

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 13 जून 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान चार बच्चे शारदा नदी में डूब गए। गोताखोरों ने खोजबीन कर दो बच्चों के शव खोज लिए लेकिन दो अभी तक लापता हैं। परिवारों में मातम पसरा है।

ईसानगर थाना क्षेत्र में हसनपुर गांव है। यहां रहने वाले चार अलग अलग परिवारों के बच्चे शारदा नदी के डेबर घाट पर बन रहे पुल को उत्सुकतावश देखने निकले थे। नदी किनारे पहुंचने पर बच्चों का मन नहाने के लिए मचल गया। सभी खेल-खेल में नदी के पानी मे चले गए। बहाव और गहराई से अनजान बच्चे मुसीबत में फंस गए।

ये भी पढ़ें:

गहरे पानी मे समाने से पहले शोर शराबा हुआ तो आसपास लोगों की नजर पड़ी। फौरन पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। इस दौरान अविनाश (14)पुत्र विनोद शुक्ला और उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा के शव मिल गए। वहीं दो अन्य बच्चों देवांश(15) पुत्र दीपक दीक्षित और राहुल(14) पुत्र गौतम शुक्ला की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  ‘युवाओं ने भारत के प्रति दुनियां का नजरिया बदला : 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link