Uttar Pradesh

FD के रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर, बैंक के RM समेत 2 पर FIR

नोएडा,3 फरवरी 2025

नोएडा में एक व्यक्ति से एफडी के लिए लिए गए चेक का गलत इस्तेमाल कर 5 लाख रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-58 थाने में पीएनबी मेटलाइफ के तत्कालीन रिलेशनशिप मैनेजर महेंद्र सिंह और धर्मवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरवरी 2024 में बंटी नाम का युवक एफडी के लिए बैंक पहुंचा था, जहां महेंद्र सिंह ने दो चेक लिए और बिना जानकारी के रकम धर्मवती के खाते में ट्रांसफर कर दी। जब पीड़ित ने महेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला। बैंक में शिकायत करने पर यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। बताया जा रहा है कि महेंद्र मई 2024 में ही नौकरी छोड़ चुका था और उस पर ऐसे कई अन्य मामलों में संलिप्त होने का शक है।

पुलिस अब इस मामले में डेटा लीक के एंगल से भी जांच कर रही है। हाल ही में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर हुई ठगी के कुछ मामलों में पीएनबी मेटलाइफ का डेटा ठगों के पास मिला था। आशंका है कि यह डेटा बैंक के अंदर से लीक किया गया और बाद में डार्क वेब पर बेचा गया। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है ताकि बैंकिंग फ्रॉड के इस नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले राज्यपाल, वायु प्रदूषण के लिए केवल किसानों को निशाना बनाना ठीक नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link