Uttar Pradesh

“दुकान में घुसा चोर, काजू-बादाम खाकर नाचने लगा, CCTV में कैद हुई हरकत”

संभल,उत्तरप्रदेश।24 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक चोर चोरी करने के लिए दुकान में घुसा, लेकिन उसने चोरी करने की बजाय काजू, बादाम और अखरोट खाकर खुशी से नाचने लगा। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, चोर ने करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चुराया और वहां से फरार हो गया। दुकान मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को फोरेंसिक लैब भेज दिया है और आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दुकान मालिक के अनुसार, चोर ने करीब डेढ़ घंटे तक दुकान में रहकर काजू-बादाम खाए और नाचते हुए कुछ समय बिताया। चोर का चेहरा नकाब के कारण नहीं दिख रहा है, लेकिन उसकी हरकतें इस बात का संकेत देती हैं कि वह शायद पहले कभी काजू-बादाम नहीं खा पाया था।

ये भी पढ़ें  IPL 2026: आखिरी ओवर में पलटा मैच...देशपांडे की बॉलिंग से RR ने GT को 6 रन से दी शिकस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link