ReligiousUttar Pradesh

पलट प्रवाह से सबक, अयोध्या धाम में नए कॉरिडोर का प्लान तैयार

अयोध्या,8 फरवरी 2025:

यूपी के अयोध्याधाम में भीड़ नियंत्रण के लिए बनाई गई रणनीति के तहत ढाई किमी लम्बे कॉरिडोर तैयार करने का फैसला लिया गया। निर्माण पर 75 करोड़ की लागत आएगी। शासन को योजना भेज दी गई है बस मंजूरी मिलने का इंतजार है।

मंजूरी के लिए योजना शासन को भेजी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से हो रहे पलट प्रवाह के कारण अयोध्या में रामलला के दर्शन को रिकार्ड भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं से पटे अयोध्याधाम में सुरक्षा उपायों से लेकर सुलभ दर्शन कराने तक की प्रक्रिया में पुलिस व अफसरों को पसीना बहाना पड़ रहा है। भविष्य में व्यवस्था और सुगम हो इसके लिए आला अफसरों ने यहां नया कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण का प्रस्ताव योजना बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।

ढाई किमी लम्बे कॉरिडोर पर खर्च होंगे 75 करोड़

Advertisement

नए कॉरिडोर का निर्माण टेढ़ीबाजार से कटरा, अशर्फी भवन होते हुए डाकखाना तिराहे तक किया जाएगा। इसकी लंबाई 2़ 5 किमी होगी, कॉरीडोर की चौड़ाई सात मीटर होगी, डक्ट व ड्रेनेज का भी निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 75 करोड़ की लागत आयेगी। अफसरों का मानना है कि कॉरिडोर के निर्माण से अव्यस्थित भीड़ व जाम से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: ऊंची दुकान घटिया पकवान! छापेमारी में लुलु हाईपर मार्केट और डबरू द चाप को किया गया बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link