Uttar Pradesh

बांग्लादेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शन

लखनऊ, 9 दिसंबर 2024:

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देशभर में शंखनाद हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे है। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदू मठ-मंदिरों पर हमले, तोड़फोड़, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुकानों में लूटपाट की घटनाएं हो रहीं, उससे लोगों में काफी गुस्सा है।

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला

इसी मुद्दे पर रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद और मुरादाबाद में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अपना विरोध दर्ज करवाया। लखनऊ में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इसके साथ ही हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

नोयडा में भी किया प्रदर्शन

Advertisement

इसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पीछे ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें  गाजीपुर में बड़ा रेल हादसा टला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link