Uttar Pradesh

स्वामी चिन्मयानंद ने 2029 में प्रधानमंत्री के लिए फडणवीस, योगी और हिमंत को नामित किया

शाहजहांपुर,25 दिसंबर 2024

स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने शुक्रवार को कहा कि 2029 में देश का प्रधानमंत्री हिंदुओं का सबसे लाडला व्यक्ति बनेगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा हिंदू संघर्ष में नेतृत्व कर रहे हैं और इन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसके चलते हिंदू समुदाय को अब सुरक्षा की उम्मीद जगी है। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अत्याचारों को लेकर भी चिंता जताई, इसे भारत की संप्रभुता पर चुनौती बताया और कहा कि बांग्लादेश में सनातनी बांग्ला संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

स्वामी चिन्मयानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुगल शासक बाबर ने अयोध्या और संभल में जो किया, वही आज बांग्लादेश में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व कायम रहेगा और 2029 में प्रधानमंत्री वही बनेगा, जो हिंदुओं का सबसे प्रिय होगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की हत्या...सिर कुचलकर नहर किनारे फेंका शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button