HealthUttar Pradesh

आगरा:नामी कंपनियों की लाखों रुपए की सैंपल वाली दवाइयां ज़ब्त– एक गिरफ्तार

आगरा, 26 दिसंबर 2024
उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में नकली एवं सरकारी दवाओं की कालाबाजारी के बाद अब सैंपल की दवाओं का अंतरराज्यीय गिरोह का एसटीएफ और औषधि विभाग ने खुलासा किया है।

थाना जगनेर के कस्बे में स्थित बिंदल केमिस्ट की दुकान पर एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे में 50 लाख रुपए से अधिक की प्रतिबंधित दवाइयां ज़ब्त की गई। यहां से राजस्थान समेत आसपास के राज्यों में अवैध रूप से नामी कंपनियों की प्रतिबंधित सैंपल की दवाइयां बेची जा रही थी। उनके नकली होने की भी आशंका है। दवाइयां के 9 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

संचालक अमित बिंदल को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

आगरा में अलग-अलग राज्यों से कई बार टीमों ने छापेमारी कर करोड़ों की अवैध , नकली और प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नकली दवाइयां की बिक्री की शिकायत पर टीम ने बुधवार की देर शाम को जगनेर कस्बा स्थित बिंदल केमिस्ट पर छापा मारा था। इसमें एंटीबायोटिक, पेट रोग ,कफ सिरफ ,गला रोग समेत 96 तरह की दवाइयां मेडिकल स्टोर से मिली। दवाइयों को थाने में लाकर सीज करा दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री डॉ संजय निषाद, कहा...कानून से ऊपर कोई नही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link