Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद बीच सड़क पर मारपीट में बदला, वीडियो वायरल

रीवा, 27 दिसंबर, 2024
रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया बीच सड़क हुए इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस मारपीट की घटना में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी शामिल थी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहटी का है जहां पर दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में बीच सड़क में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट की इस घटना में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रही जो युवक की पिटाई करती नजर आई हालांकि इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास भी करते नजर आए लेकिन मारपीट करने वाले किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे और दोनों पक्ष बीच सड़क में ही एक दूसरे से मारपीट करते रहे। बीच सड़क हुई इस मारपीट की घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले की शिकायत दोनों ही पक्षों ने थाने में दर्ज कराई जिनकी शिकायत के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : ग्वालियर में बैखौफ बदमाश, बीच सड़क मां पर फेंका मिर्च पाउडर और 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हुए फरार।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link