Uttar Pradesh

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचे, सोनिया और राहुल गांधी भी साथ थे

मुजफ्फरनगर,27 दिसंबर 2027

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। मनमोहन सिंह का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल भारत की आर्थिक नीतियों में अहम बदलावों के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की धरती से जुड़ी उनकी कई यादें थीं, खासकर 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद, जब उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ दंगा पीड़ितों से मिलने का निर्णय लिया था।

मनमोहन सिंह 16 सितंबर 2013 को मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के बसीकला गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की थी। दंगों के शिकार लोगों ने अपने दर्द भरे अनुभव साझा किए, जिसमें कई लोगों ने अपने परिजनों की हत्या की बात की। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर दंगों को राजनीतिक रूप से भड़काने का आरोप भी लगा था, जबकि भाजपा ने इस पर कड़ी आलोचना की थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आतंकी हमले पर दुख व गुस्सा, कैंडल मार्च व मशाल जुलूस से दी गई श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link