CrimeUttar Pradesh

आगरा : मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गैंग का बदमाश घायल, भाग निकले पांच साथी

मयंक चावला

आगरा, 28 दिसंबर 2024:

यूपी के आगरा में आज तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतर्राज्यीय गैंग के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गैंग के 5 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग

ये भी पढ़ें:

यह मुठभेड़ आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक मैक्स गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने आने की सूचना पर घेराबंदी की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो उस पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके साथी गाड़ी से उतरकर बीहड़ की ओर भाग निकले।

Advertisement

ग्वालियर का रहने वाला है घायल बदमाश

एसीपी फतेहाबाद अमर लाल के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान अनिल राठौड़ निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। उसके पास तमंचा व मौके पर एक गाड़ी मिली है। अनिल राठौड़ पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उनके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। बदमाशों की गाड़ी में 2 कुंतल कॉपर वायर बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें  कमीशनबाजी में डूबे स्कूल, एनसीईआरटी की किताबें गायब मिलीं, 44 को मिली नोटिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link