Chhattisgarh

Chhattisgarh: शराब घोटाले को लेकर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर ED का छापा

रायपुर, 28 दिसंबर, 2024

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर हुई FIR के बाद इडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश दी है. शनिवार को सुबह राजधानी रायपुर से लेकर सुकमा तक कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया है. रायपुर के धरमपुरा इलाके में स्थित उनके आवास पर अधिकारियों की टीम पहुंची और जांच कर रही है. इस कार्रवाई में 50 से अधिक ED के अधिकारी और करीब 100 जवान शामिल है. बताया जा रहा है कि सुकमा में उनके बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के शासकीय आवास में भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं. वहीं कवासी लखमा और हरीश कवासी के करीबी माने जाने वाले नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी कार्रवाई की जा रही हैं. सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं

शराब घोटाले से है कनेक्शन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले मामले में एसीबी में हुई fir के बाद ED जांच कर रही है. दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है. ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए शराब घोटाले को अंजाम दे रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही संचालित हो रहा था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी. Fir में इस बात का भी ज़िक्र है कि घोटाले के अवैध कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था. 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया था. FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम शामिल है जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेज पैसों के लेन देन कि जानकारी सहित अन्य जानकारियां खानगला जा रहा है.

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : सशस्त्र बल के अधिकारी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link