Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर मिनी बस के ऊपर गिरी चट्टान, हादसे में महिला पर्यटक की मौत

बनिहाल, 28 दिसम्बर 2024

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी की चोटी से एक चट्टान लुढ़ककर एक मिनी बस से टकरा गई, जिससे एक महिला पर्यटक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना भूस्खलन की आशंका वाले मेहर इलाके में हुई, जहां शुक्रवार रात एक चट्टान मिनी बस की खिड़की से टकरा गई, जिससे अंदर बैठी महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को रामबन के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त मिनी बस जम्मू से रामबन जा रही थी। पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रूबी अग्रवाल के रूप में की है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर : भीषण कार हादसे में एक की मौत, आठ घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link