Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर : भीषण कार हादसे में एक की मौत, आठ घायल

डोडा, 21 नबंवर 2024

जम्मू और कश्मीर के डोडा के असार ब्लॉक क्षेत्र में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा बुधवार शाम को हुआ। हादसे में आठ घायलों को डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जीएमसी डोडा के चिकित्सा अधीक्षक तनवीर ने एएनआई को बताया, “असार ब्लॉक में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में नौ लोग थे, उनमें से एक – देवेंद्र की जान चली गई। अन्य आठ लोग जो घायल हुए थे, उन्हें जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया।” दो मरीज, कमलजीत और संजीव कुमार, जिन्हें यहां भर्ती कराया गया है, उनके सिर में चोटें आई हैं। बाकी मरीजों को मामूली चोटें आई हैं।”

डोडा पश्चिम से बीजेपी विधायक शक्ति राज परिहार ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, “घायलों में से दो गंभीर हैं और अन्य घायलों की हालत स्थिर है… डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं… हम ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान करने की कोशिश करेंगे और जरूरत पड़ने पर यहा बैरियर बनाएं जाये।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह, चार दिन में करीब 70 हजार लोगों ने किए दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link