Ho Halla SpecialUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : छात्रा गुड़िया बनी एक दिन की बैंक प्रबंधक, काम भी किया

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 28 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी में मिशन शक्ति अभियान के दौरान संविलियन विद्यालय सरसवा की छात्रा गुड़िया एक दिन के लिए बैंक की प्रबंधक बनी। गुड़िया ने बैंक कर्मियों के सहयोग से वहां का कामकाज भी किया।

जानकारी के मुताबिक मिशन शक्ति फेज 5 के तहत संविलियन विद्यालय सरसवा के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के तहत कस्बा धौरहरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा ले जाया गया था। इस दौरान बैंक के अधिकारियों ने छात्रा गुड़िया को एक दिन के लिए शाखा प्रबंधक बनाकर कुर्सी पर बिठाया और बैंक से संबंधित कार्य के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्रा गुड़िया ने बैंक से संबंधित कामकाज किया। गुड़िया ने खाताधारकों से उनकी समस्याएं जानीं और निस्तारण भी करवाया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  UP Budget 2026: किसानों पर फोकस, खेती व सहयोगी क्षेत्रों के लिए 10,888 करोड़ का इंतजाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link