Uttar Pradesh

मिर्ज़ापुर: 17 ट्रक लेकर भागे मालिक और चालक, एसपी की सख्त कार्रवाई

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 29 दिसम्बर 2024:

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में पुलिस की लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बनी। गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को, अदलहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बालू, गिट्टी और भस्सी से लदे 37 ट्रकों को जब्त किया और उन्हें हाजीपुर मंडी में खड़ा कराया। ट्रकों की निगरानी की जिम्मेदारी उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता और हेड कांस्टेबल सोम्मर यादव को सौंपी गई थी। हालांकि, 26-27 दिसंबर की रात, 17 ट्रक चोरी-छिपे मंडी से गायब हो गए। ट्रकों को उनके मालिक और चालक लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अदलहाट पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों और ट्रकों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बाल किशुन यादव (निवासी बलिया खुर्द, चंदौली), सूरज (निवासी गोठानी, सोनभद्र), और सुनील यादव (निवासी विशुनपुरा, गाजीपुर) शामिल हैं। इनके पास से सात ट्रक बरामद किए गए। शेष ट्रकों और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:

उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल निलंबित

Advertisement

इस गंभीर लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनन्दन ने त्वरित कार्रवाई की। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता और हेड कांस्टेबल सोम्मर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार ट्रकों और आरोपियों को जल्द ही पकड़ने के लिए विशेष टीम दिन-रात काम कर रही है।

ये भी पढ़ें  अलग-अलग युवतियों को लाता था होटल...गुस्साई भीड़ ने युवक को पीटा...युवती फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link