Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रकों की टक्कर में दो लोग जिंदा जले

हमीरपुर, 29 दिसम्बर 2024

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोग जिंदा जल गये. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सर्कल ऑफिसर राजेश कमल ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुमेरपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर हुई।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “दुर्घटना में दो ट्रक शामिल थे। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक और उसके सहायक की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।”

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, “दूसरे ट्रक में सवार लोग मौके से भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है। हमें मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हम दोनों ट्रकों के मालिकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।”

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और बचाव एवं राहत उपाय शुरू किए गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कुछ स्थानीय लोगों को कथित तौर पर घटना की तस्वीरें और वीडियो लेते देखा गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के एक वीडियो क्लिप में कथित तौर पर सहायक को भागने के लिए ट्रक का दरवाजा खोलने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है, जबकि उसका शरीर लगभग पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा हुआ था।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पत्नी की हत्या के बाद फरार पति ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link