HealthUttar Pradesh

लखनऊ : लोहिया अस्पताल के पुराने मरीजों को मिलेगी राहत, व्हाट्सएप व वीडियो कॉल से दिखा सकेंगे रिपोर्ट

लखनऊ, 5 अगस्त 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित अस्पताल डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने ओपीडी में इलाज करा चुके पुराने मरीजों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। इसके तहत उन्हें सिर्फ जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संस्थान टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों को रिपोर्ट दिखाने और दवा लिखने की सुविधा देने वाला है।

दवाएं भी डॉक्टर ऑनलाइन लिख सकेंगे

नई व्यवस्था के तहत मरीज व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजकर वीडियो कॉल से डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। दवा भी डॉक्टर ऑनलाइन ही लिख सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल मेडिसिन विभाग में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की कवायद चल रही है।

ये भी पढ़ें:

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार यह सेवा केवल पुराने मरीजों के लिए उपलब्ध होगी और दोपहर 2 बजे के बाद चालू होगी। एक लिंक के माध्यम से मरीज डॉक्टर से जुड़ सकेंगे। इससे मरीजों का समय, यात्रा खर्च और परेशानी तीनों में कमी आएगी। यह पहल खासतौर पर दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत होगी। मालूम हो कि अस्पताल में लखनऊ के साथ बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर समेत आसपास के कई जनपदों से प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ASI ने ताजमहल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link