HealthUttar Pradesh

इटावा : मासूम के दिल में था छेद, इलाज के लिए दिल्ली जाते समय ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, थम गईं सांसें

अशरफ अंसारी

दिल की बीमारी के इलाज के लिए माता-पिता के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रही 3 वर्षीय आरोही की रास्ते में सांसें उखड़ने लगीं। आननफानन में उसे यूपी के इटावा स्टेशन पर उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

तीन वर्षीय बच्ची का एम्स में चल रहा था इलाज

मासूम आरोही यूपी के जौनपुर जिले के महाराजगंज निवासी सुनील कुमार की बेटी थी। सुनील के मुताबिक
आरोही के दिल में छेद था। उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सुनील रविवार को आरोही को पटना से नई दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली एम्स ले जा रहे थे। कानपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आरपीएफ ने इटावा स्टेशन पर उतारा, अस्पताल पहुंचाया

Advertisement

आरपीएफ के इंस्पेक्टर काडुराम मीणा ने बताया है कि एक बच्ची की तबीयत ट्रेन में बिगड़ने पर उसे रेलवे स्टेशन पर उतारा गया था। रेलवे के डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को लेकर उसके परिजन जौनपुर लौट गए।

ये भी पढ़ें  पति ने चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर खुद भी दी जान, शवगृह में बिलखती रही पत्नी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link