Ho Halla SpecialReligious

महाकुंभ 2025: 24 घंटे निर्बाध रूप से मिलेगी मेलावासियों को बिजली

महाकुंभ नगर, 4 जनवरी 2024

उत्तर प्रदेश में 2025 महाकुंभ क्षेत्र को भव्य और दिव्य बनाने के लिए यूपी सरकार के बिजली विभाग ने कमर कस ली है।

महाकुंभ में आने और रहने वाले लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाधित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सब व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसके लिए विभाग ने 

400 करोड़ रुपए की लागत से बिजली सप्लाई का कार्य शुरू किया है।

इस परियोजना के तहत महाकुंभ क्षेत्र में कुल 1532 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन खींची गई हैं।

इसके अलावा, मेला क्षेत्र में 67000 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और 170 सब स्टेशन, 85 डीजी सेट, 15 RMU (रिंग मेन यूनिट) और 42 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, 4 लाख 71 हजार लोगों को नया बिजली कनेक्शन भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
महाकुम्भ नगर में विद्युत आपूर्ति पर नज़र रखने के लिए लखनऊ मुख्यालय पर भी नियंत्रण कक्ष भी रहेगा।

ये भी पढ़ें  UP : घोसी से सपा MLA सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, 2022 के उपचुनाव में तब के मंत्री को किया था चित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button