Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश : तेज रफ्तार SUV सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी, हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

बैतूल, 4 जनवरी 2025
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर गोंदू मडई गांव में हुई।
चिचोली पुलिस थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने कहा कि एसयूवी चालक ने पहिया से नियंत्रण खो दिया और एक झोपड़ी से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि ड्राइवर माखन सिंह (26) और झोपड़ी में रहने वाले दयाराम परते (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
पटेल ने कहा कि तीन अन्य घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।






