Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

रायगढ़, 4 जनवरी 2025

रायगढ़ जिले में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की सांसे थम गई।

बांगो थानांतर्गत मदनपुर घाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था, कि कार सवार चार लोगों में से दो का मौके पर ही दर्दनाक अंत हो गया, जिनमें नाम रुद्रेवश्वर गोंड़ और गणेश प्रजापति था और दोनों की एसईसीएल कर्मी थे।

वहीं बिहारी प्रजापति और श्याम लाल प्रजापति गंभीर रुप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना करवाया। वहीं मृतकों की लाश मर्च्युरी घर भिजवा दिया गया है। मर्ग पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  कुत्ता खरीदने के लिए नहीं दिए 200 रूपए, जल्लाद बेटे ने हथौड़ा मार 70 वर्षीय मां की कर दी हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link