ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : राजधानी में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 17 मार्च 2025

राजधानी के तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम कोहका के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और उसके दो साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दो युवकों ने आक्रोश में आकर उस पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि, रविवार शाम को ग्राम घुलघुल शासकीय स्कूल के पास कोहका निवासी मृतक हितेश वर्मा, और वेद वर्मा उसके भाई अजय का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की वेद और उसके भाई अजय वर्मा ने हितेश को चाकू, डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और हितेश को अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में डाक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर देर शाम दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि, मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इस मामले में यूपी बन गया बादशाह! जानिए किस राज्य में बिकती हैं सबसे ज्यादा कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button