Uttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : रात में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 5 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में बीती रात हुए एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार में शनिवार को ही तेरहवीं का भोज था।

जिले के लालगंज-दीपनगर मार्ग पर खजूरी गांव के हुए हादसे में मृतक की पहचान लालगंज क्षेत्र के पतार कला गांव निवासी अमित सिंह (30) के रूप में हुई। बताते हैं कि अमित देर रात बाइक से जा रहा था। खजूरी गांव के पास बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  दुबई के क्राउन प्रिंस से मिले टीम इंडिया के क्रिकेट स्टार्स, टीम की जर्सी भेंट की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link