Ho Halla SpecialUttar Pradesh

सुल्तानपुर : हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती परीक्षा में पकड़ा गयाआजमगढ़ का मुन्ना भाई

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 6 जनवरी 2025:

इलाहाबाद हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सुल्तानपुर में एक मुन्ना भाई (सॉल्वर) पकड़ा गया। अवधेश कुमार पांडेय नामक सॉल्वर 15 हजार रुपये में प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसे केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से रविवार को पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यूपी के आजमगढ़ जिले के जहागंज के नेवपुर का रहने वाला अवधेश कुमार पांडेय प्रतापगढ़ के रहने वाले रमेश कुमार के नाम पर परीक्षा दे रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

दो अन्य केंद्रों पर पकड़े जा चुके मुन्ना भाई

Advertisement

इस परीक्षा के दौरान जिले में शनिवार को दो आरोपी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए थे। नगर के जीडी गोयनका स्कूल में जौनपुर जिले के निभापुर के कबीरपुर निवासी उमेश पाल के स्थान पर मऊ जिले के थाना किरात सराय निवासी प्रवीण पाल परीक्षा देने पहुंचा था। उसे बायोमीट्रिक सुपरवाइजर अंजन यादव ने पकड़ा। इसके साथ रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर कादीपुर में सचिन कुमार सरोज निवासी सकरदहा थाना बाघराज जिला प्रतापगढ़ के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए परीक्षा दे रहे संतोष कुमार निवासी मेघपुर थाना खुदहा जिला औरंगाबाद, बिहार को तकनीकी टीम ने पकड़ा था।

ये भी पढ़ें  बहराइच में हिंसा के बाद ध्वस्तीकरण के नोटिस से परेशान लोगों को कोर्ट से मिली 11 तक राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link