CrimeUttar Pradesh

दर्दनाक : लव मैरिज के छह माह बाद युवक ने किया सुसाइड… पत्नी के परिजनों पर लगाए ये आरोप

बाराबंकी, 9 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में छह माह पहले लव मैरिज करने वाले एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या के लिए पत्नी के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है।

यह घटना बाराबंकी के बदोसराय इलाके के खोर गांव में हुई। यहां के रहने वाले सुधीर कुमार (25) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या करने की वजह

पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। उसमें सुधीर ने लिखा कि वह एक युवती से प्यार करता था। छह माह पहले सुधीर ने कोर्ट मैरिज की थी। आरोप लगाया कि युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। सुधीर ने लिखा कि युवती के परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया।

फेसबुक पर डाला शादी का प्रमाण पत्र और फोटो

छानबीन में पता चला कि सुसाइड से पहले सुधीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी का प्रमाण पत्र और शादी की फोटो भी पोस्ट की थी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  छठ महापर्व : काशी के घाटों की हालत देख डीएम ने जताई नाराजगी, दी चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link