PoliticsUttar Pradesh

इटावा : अखिलेश व डिंपल ने दी चाचा को श्रद्धांजलि,अंतिम दर्शन करने सैफई में उमड़े लोग

अशरफ अंसारी

इटावा, 9 जनवरी 2025:

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव (73) का उपचार के दौरान गुरुवार तड़के गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद सैफई स्थित घर लाया गया, जहां अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्यों, पार्टी नेताओं और समर्थकों ने राजपाल यादव को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

सुबह से सैफई पहुंचने लगे थे लोग

ये भी पढ़ें:

राजपाल यादव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव सैफई में किए जाने की सूचना पर सुबह से लोग वहां पहुंचने लगे। उनके अंतिम दर्शन के लिए दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने कार्यक्रम रद्द कर सैफई पहुंच गए और अपने चाचा राजपाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

रामगोपाल यादव, शिवपाल समेत कई नेता पहुंचे

इसके साथ मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, बदायूं से लोकसभा सांसद अंकुर यादव, फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव, राजपाल यादव के बेटे अंशुल यादव समेत सपा के कई नेताओं और समर्थकों ने राजपाल यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बसपा MLA उमाशंकर के घर IT रेड पूरी, करोड़ों रुपये बरामद! प्रदेश के अन्य ठिकानों पर जांच जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link