NationalPoliticsUttar Pradesh

आगरा में कड़ाके की ठंड में पेट के बल लेटकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी

मयंक चावला

आगरा, 10 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कड़ाके की ठंड के बावजूद किसानों ने पेट के बल लेटकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन सहकारिता विभाग में हुए कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ था।

किसान नेताओं श्याम सिंह चाहर और दिलीप सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे पिछले 18 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच पूरी होने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक न तो जांच के नतीजे सार्वजनिक किए हैं और न ही कोई दंडात्मक कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन की लापरवाही और बार-बार केवल जांच के आश्वासन से नाराज किसानों ने पेट के बल लेटकर प्रदर्शन किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें 15 जनवरी तक पूरी नहीं की गईं, तो वे मंडलायुक्त कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करेंगे।

ये भी पढ़ें  सील अस्पताल में चोरी-छिपे ऑपरेशन... प्रसूता की मौत, अफसरों ने शुरू की जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link