ReligiousUttar Pradesh

महाकुम्भ 2025: अपने विनम्र व्यवहार से मेला पुलिस जीत रही है सबका दिल

महाकुम्भ नगर, 13 जनवरी 2025

महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को ‘बिहेवियर ट्रेनिंग’ का असर मेला के पहले दिन से ही नज़र आने लगा है और लाखों श्रद्धालु पुलिस के विनम्र व्यवहार की प्रशंसा करते दिख रहे हैं।

श्रद्धालुओं को राह दिखाने के लिए मेला प्रशासन की ओर से लगभग 800 साइनेजेस लगाए गए हैं लेकिन लोग इसके लिए मेला पुलिस पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। पांटून ब्रिज हो या सेक्टर, श्रद्धालु जब भी पुलिस बल से कहीं भी जाने की राह पूछते तो पुलिस कर्मी उन्हें पूरी विनम्रता के साथ उनके गंतव्य के लिए राह दिखा देते। पुलिस की यह विनम्रता देखकर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए।

महाकुम्भ के पहले परेड स्थित पुलिस लाइन में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की दो महीने तक ट्रेनिंग कराई गई थी। इसका असर सोमवार को पहले स्नान पर्व पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग पुलिसकर्मियों से पांटून ब्रिज पर आने और जाने के विषय में जानकारी लेते रहे। इसी तरह, सेक्टर की जानकारी के लिए भी पुलिसकर्मी ही श्रद्धालुओं की पहली प्राथमिकता रहे। पुलिसकर्मी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग लोगों की मदद करते भी नजर आए।

ये भी पढ़ें:

मेला क्षेत्र में चौराहे पर पुलिस सहायता बूथों पर तैनात रहे जवान
पहले स्नान पर्व पर भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए घाटों पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया, जबकि पांटून ब्रिज पर भी एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स का डेप्लॉयमेंट नजर आया। गंगा के दोनों तरफ सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस सहायता बूथों की स्थापना की गई थी, जहां पर पुलिस कर्मी चौकन्ने और मुस्तैद नजर आए। चौराहों पर वॉच टावर पर भी पुलिस बल सक्रिय रहे और उन्होंने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी।

Advertisement

एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और पुलिस की तरफ आए किसी भी श्रद्धालु को शिकायत का मौका नही मिलेगा।

ये भी पढ़ें  टूटी सीट पर सफर करें या रिफंड लें: AAP नेता का एयर इंडिया पर गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link