Uttar Pradesh

UP विधानसभा का मानसून सत्र : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से निगरानी, ATS कमांडो भी मुस्तैद

लखनऊ, 11 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल के आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र को देखते हुए राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा परिसर और उसके आसपास पुलिस, पीएसी, आरएएफ के साथ एटीएस कमांडो तैनात हैं। आसमान से ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एटीएस कमांडो की तीन टीमें, 6 कंपनी पीएसी, एक आरआरएफ और 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खुफिया विभाग और पुलिस की टीमें सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सतर्क हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सत्र के दौरान रूट डायवर्जन लागू किया है, ताकि विधायकों और आम नागरिकों की सुगम आवाजाही बनी रहे।

विधानमंडल सत्र से पहले पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने खुद विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और हर व्यवस्था की बारीकी से जांच की। ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि सत्र के दौरान विधानसभा भवन के बाहर किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या हंगामा नहीं होने दिया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में इस समय पुलिस अलर्ट मोड में है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

ये भी पढ़ें  स्वर्ण रथ पर वैभव के साथ नगर दर्शन को निकले राजा रामचंद्र... गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button