Ho Halla SpecialUttar Pradesh

यूपी दिवस का कल होगा आगाज, गौरवशाली इतिहास व वर्तमान की दिखेगी झलक

लखनऊ 23 जनवरी 2925:

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से यूपी दिवस का आगाज होगा। एक दिन पूर्व गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोक भवन में मीडिया से रूबरू होकर 24 से 26 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

75 जिलों के ओडीओपी शामिल होंगे

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अवध शिल्प ग्राम में होने वाले यूपी दिवस के आयोजन की थीम विकास व विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश होगी। कार्यक्रम में प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और वर्तमान दोनों दिखेगा। इसके अलावा इसमें 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद के जरिये उनके रहन-सहन कला व संस्कृति का प्रदर्शन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:

छह लोगों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान

Advertisement

मंत्री ने कहा कि इस बार छह लोगों को यूपी गौरव सम्मान दिया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इसमें प्रत्येक को 11-11 लाख और शील्ड दी जाएगी।
यूपी के विकास से जुड़ी प्रदर्शनी व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ के साथ ही नोएडा शिल्प ग्राम, महाकुंभ में विभाग के पंडाल और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  रायबरेली: गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगी का खेल... ‘तांत्रिकों’ ने उड़ाए चार लाख रुपये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link