Uttar Pradesh

सहारा ग्रुप को बड़ा झटका : सहारा शहर की लीज खत्म, लखनऊ नगर निगम ने कब्जे में ली 170 एकड़ जमीन

लखनऊ, 28 सितंबर 2025:

कभी सहारा समूह की पहचान माने जाने वाला सहारा शहर अब इतिहास बनने की ओर है। नगर निगम लखनऊ ने गोमतीनगर स्थित 170 एकड़ में फैले सहारा शहर की लीज निरस्त कर जमीन पर अपना कब्जा कर लिया है। नगर निगम की टीम ने सहारा शहर पहुंच कर ये कार्रवाई की। जमीन पर नगर निगम का बोर्ड भी लगा दिया गया है।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 1994 में सहारा समूह को यह जमीन 30 साल की लीज पर दी गई थी। इसमें से 130 एकड़ आवासीय योजना और 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट के लिए थी। लेकिन निर्धारित शर्तों का पालन न करने और समय पर विकास कार्य पूरा न होने पर कई बार नोटिस जारी किए गए। वर्ष 2024 में लीज की अवधि पूरी होने के बाद नवीनीकरण नहीं हुआ, जिसके चलते यह जमीन अब नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आ गई।

एलडीए भी कर चुका है कब्जा

इससे पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सहारा शहर के भीतर 70 एकड़ जमीन पर कब्जा लिया था। यह जमीन ग्रीन बेल्ट के लिए लीज पर दी गई थी। एलडीए अब वहां बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित कर रहा है।

सहारा बाजार कॉम्प्लेक्स भी बिकेगा

सहारा समूह का गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित सहारा बाजार कॉम्प्लेक्स भी अब हाथ से निकल चुका है। एलडीए ने इसकी लीज निरस्त कर कब्जा ले लिया है और अब इसे बेचने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें  बैंड बाजे संग निकली शोभा यात्रा, महात्मा ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link