Government policies

यूपी : निजी नलकूप किसानों के लिए सोलर पंप सब्सिडी योजना की शुरुआत

शिवओम दिक्षित

लखीमपुर खीरी, 16 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में निजी नलकूप वाले किसानों के लिए एक खुशखबरी आई है। सरकार ने उन्हें सोलर पंप लगाने के लिए बड़ी राहत दी है। थारू जनजाति के किसानों को इस योजना का लाभ पूरी तरह मुफ्त मिलेगा, जबकि सामान्य किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलेगा। खीरी जिले में इस योजना से 200 किसानों को लाभ मिलने का लक्ष्य रखा गया है। चयन प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत निजी नलकूप वाले किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। किसान अब अपने खेतों में तीन से 10 एचपी के सोलर पंप लगा सकते हैं। सामान्य किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और केवल 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें:

किसान कैसे करें आवेदन:

Advertisement

थारू जनजाति के किसानों को कोई भी अंशदान नहीं देना होगा, केवल आवेदन करना होगा। सब्सिडी के रूप में केंद्र सरकार 30 प्रतिशत और राज्य सरकार 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान करेगी। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए यूपीनेडा की वेबसाइट upneda.org.in और विकसित पोर्टल upnedakusumc1.in पर आवेदन और अंशदान जमा करने की व्यवस्था उपलब्ध है।
किसानों को अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, नेडा के कार्यालय से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें  कुष्ठ रोगियों के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, उत्तर प्रदेश कुष्ठावस्था पेंशन योजना!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link