NationalUttarakhand

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था की मांग

देहरादून 18 जनवरी :

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य निर्वाचन आयोग से नगर निकाय चुनाव 2025 में चुनावी ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से वोट करने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने वर्तमान नगर निकाय चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था नहीं करने पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें उनके मताधिकार से वंचित रखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग, देहरादून को पत्र सौंपा है। जिसमें करन माहरा ने कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य में नगर निकाय चुनाव गतिमान हैं और हमारे संविधान में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जिस प्रकार प्रत्येक

भारत के संविधान ने नागरिक को दिया मौलिक अधिकार

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि ठीक उसी प्रकार मतदान ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों को भी वोट का अधिकार होता है। जिसके लिए सभी प्रकार के निर्वाचनों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था की जाती है। लेकिन निकाय चुनाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का खुला उलंघन तो है ।

राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी खड़े के सवाल

उन्होंने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मांग की है कि नगर निकाय चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के लिए
पोस्टल बैलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ताकि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा हो सके तथा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।

ये भी पढ़ें  यूपी : रबी फसलों की तेज व पारदर्शी खरीद का लक्ष्य तय... 48 घंटे में होगा भुगतान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link