CricketSports

क्रिकेट : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, कुलदीप और शमी की वापसी

नई दिल्ली, 18 जनवरी 2025:

अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई में शनिवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी व स्पिनर कुलदीप यादव वापसी करने में सफल रहे। मालूम हो कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। चीफ सेलेक्टर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली भारतीय टीम

ये भी पढ़ें:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Ind vs NZ ODI Series : प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होते ही टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, आकिब नबी को पूरी सीरीज की जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link