DelhiPolitics

दिल्ली : विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 2 पार्षद बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली, 18 जनवरी 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए उसके दो पार्षद रविंदर सोलंकी और नरेंद्र गिरसा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। बापरोला वार्ड से एमसीडी पार्षद सोलंकी और मंगलापुरी से गिरसा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पश्चिम दिल्ली के सांसद कमलजीत सहरावत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। दोनों वार्ड सहरावत के निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं।

सहरावत ने कहा कि दोनों पार्षद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजनीति और नीतियों से उनका मोहभंग हो गया था। उन्होंने कहा, ”सोलंकी और गिरसा ने पाला नहीं बदला है, केजरीवाल ने पाला बदला है जिसके कारण उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।”

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होने हैं। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  दक्षिण अफ़्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट कर कहा - यह मेरे लिए दुखद दिन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link