ReligiousUttar Pradesh
अयोध्या : हिमाचल के गवर्नर ने किए रामलला के दर्शन, तिरुपति के चेयरमैन पहुंचे रामनगरी

अयोध्या, 18 जनवरी 2025:
यूपी के अयोध्या में रामलला के दरबार में आम श्रद्धालुओं के साथ विशिष्ट लोगों द्वारा हाजिरी लगाने का सिलसिला जारी है।
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को रामलला के दर्शन किये। उन्होंने कुबेर टीला पहुंचकर भी दर्शन पूजन किया। वहीं, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन बीआर नायडू भी रामनगरी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे परिवार संग रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन करने पहली बार अयोध्या आये हैं। रविवार को रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।






