Uttar Pradesh

नशीला पदार्थ खिलाकर पति को चाकुओं से गोदा…प्राइवेट पार्ट भी काटा, हालत गंभीर

आदित्य मिश्र

अमेठी, 10 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में दो शादियां करने वाले पति को दूसरी पत्नी ने झगड़ा करने के बाद बहाने से नशीला पदार्थ खिलाया उसके बाद उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। क्रूरता दिखाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। युवक को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद फरार हुई पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के कचनाव गांव का है। यहां रहने वाले अंसार अहमद ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी सबीतुल इटौजा अयोध्या की रहने वाली है जबकि दूसरी पत्नी नाज़नीन बानो हारीमऊ थाना जगदीशपुर अमेठी की रहने वाली है। दो शादियों को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था।
इसी दौरान बीती रात नाज़नीन अंसार के घर पहुंची। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 3 बजे नाज़नीन ने अंसार को बहाने से नशीला पदार्थ खिला दिया और जब वह बेसुध होने लगा तो उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए। उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद वो मौके से भागने लगी।

ये भी पढ़ें:

हमले के दौरान अंसार चीखने लगा तो परिजन जाग गए। संदिग्ध हालत में नाजनीन को भागते देख परिजनों ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आई। इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी अंसार को परिजन जगदीशपुर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया है। आरोपी पत्नी नाज़नीन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link