Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : स्कूल पहुंचीं डीएम, टीचर की तरह बच्चों से मिलीं

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 12 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने
गुरुवार को जिले के बेहजम क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ एमडीएम को परखा। शिक्षकों की उपस्थित की जानकारी की।

कक्षा छह के छात्र को सराहा, बजीं तालियां

उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया पहुंचीं डीएम ने वहां एमडीएम के तहत तैयार दाल व रोटी की गुणवत्ता परखी। बच्चों को गाढ़ी दाल परोसने के निर्देश दिए। डीएम ने कक्षा छह के छात्र सैफ से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई। पुस्तक को धारा प्रवाह पढ़ने पर छात्र की सराहना की और तालियां बजवाकर उत्साह बढ़ाया। डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी की।

Advertisement

उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने की नसीहत दी। इसके साथ ही डीएम ने क्षेत्र के तीन अन्य विद्यालयों का निरीक्षण कर पढ़ाई व्यवस्था को परखा। इस दौरान डीपीआरओ विशाल सिंह, डीपीओ भारत प्रसाद, बीईओ बेहजम देवेश राय, बीडीओ नीरज दुबे आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  मार्ग चौड़ीकरण के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link