Uttar Pradesh

इटावा : खेत की रखवाली करने गए दो सगे भाइयों की करंट की चपेट में आने से मौत

अशरफ अंसारी

इटावा, 19 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम मीरखपुर पूठिया निवासी राम औतार (63) और आज्ञाराम (57) की शनिवार शाम खेत में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। दोनों भाई खेत की रखवाली करने गए थे।

छोटे को बचाने में बड़ा भाई चपेट में आया

ये भी पढ़ें:

खेत में ट्यूबवेल के पास छोटे भाई आज्ञाराम को करंट लग गया। उन्हें बचाने की कोशिश में बड़े भाई राम औतार भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

एक फौज और दूसरा पुलिस विभाग से था सेवानिवृत

ग्रामीणों के मुताबिक बड़े भाई राम औतार पुलिस विभाग से रिटायर्ड थे। आज्ञाराम फौज से सेवानिवृत थे। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों भाई जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत में तारबंदी कर रहे थे तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें  ठगी का आरोपी गाजीपुर जेल से दे रहा था धमकी… जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link