Uttar Pradesh

महाकुंभ : श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान… बनाए राशन कार्ड, मिल रहे रसोई गैस कनेक्शन

महाकुम्भ नगर, 19 जनवरी 2025:

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की हर सुविधा और जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है। योगी सरकार ने कल्पवासियों और संस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। उनकी सुविधा के लिए 25 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। 12 हजार लोग राशन भी ले जा चुके हैं।

3,500 नए रसोई गैस कनेक्शन किए जारी

महाकुम्भ नगर में भोजन सामग्री की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अब तक 35,000 से ज्यादा गैस सिलेंडरों को रिफिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा 3,500 नए गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 5,000 गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में एजेंसियां गैस कनेक्शन उपलब्ध करा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

आटा 5 रुपये और चावल 6 रुपये प्रति किलो में मिल रहा

Advertisement

महाकुम्भ में अखाड़ों और कल्पवासियों के लिए विशेष तौर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उनके लिए आटा 5 रुपये और चावल 6 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर श्रद्धालु उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  रामनवमी पर ‘वाराणसी’ से दिखी राम की झलक... मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link