Entertainment

रामनवमी पर ‘वाराणसी’ से दिखी राम की झलक… मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

फिल्म की रिलीज से पहले ही बढ़ा उत्साह, सोशल मीडिया पर सामने आया छोटा सीन अगले साल रामनवमी पर रिलीज की तैयारी, बड़े स्टारकास्ट को लेकर चर्चा तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, 27 मार्च 2026:

रामनवमी के मौके पर फिल्म ‘वाराणसी’ की टीम ने फैंस को खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक छोटी सी झलक साझा की, जिसमें भगवान राम और हनुमान से जुड़ा सीन दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में भगवान राम धनुष-बाण के साथ युद्ध के लिए तैयार नजर आते हैं। वहीं हनुमान पर्वत उठाए दिखाई देते हैं। सीन में वानर सेना की मौजूदगी भी दिखती है, जिससे इसका स्केल बड़ा नजर आता है।

इस फिल्म को एसएस राजमौली डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनकी पिछली फिल्मों को बड़े स्तर पर पसंद किया गया है। ‘वाराणसी’ को लेकर भी शुरुआत से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज भी अहम किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में रामायण से जुड़ा हिस्सा भी दिखाया जाएगा, जिसमें महेश बाबू भगवान राम के रूप में नजर आ सकते हैं। ‘वाराणसी’ को बड़े बजट की फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म अगले साल 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दुनिया के नंबर 1 ‘T20’ ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link