Bihar

बिहार में दर्दनाक हादसा, गंगा में नाव पलटने से 3 की मौत, 4 लापता

कटिहार, 19 जनवरी 2025

बिहार के कटिहार जिले में रविवार को गंगा में एक नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अमदाबाद इलाके में गोलाघाट के पास नाव पलट गई, जिसमें 17 लोग सवार थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक दस लोगों को बचाया गया है और उनमें से ज्यादातर तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे। जिला मजिस्ट्रेट मनेश कुमार मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “चार लापता लोगों के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटना का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में से दो की पहचान पवन कुमार (60) और सुधीर मंडल (70) के रूप में की गई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और पिकअप आपस में भिड़े, पिकअप चालक की मौत 4 अन्य घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link