CrimeUttar Pradesh

व्हाट्सएप पर आर्डर, टिफिन में सप्लाई ऐसे होता था अवैध असलहों का कारोबार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 20 जनवरी 2025 :

यूपी की मेरठ जिले की पुलिस ने अवैध असलहों के ऑनलाइन कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
तोपचीवाड़ा इलाके के खाली मकान में दस तैयार और 12 अधबने तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण, और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने मौके से दो अपराधियों, शौकीन और इकबाल को गिरफ्तार किया है।

खाली मकान में बनाई फैक्ट्री, कई असलहे मिले

ये भी पढ़ें:

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि यह फैक्ट्री तोपचीवाड़ा महल के एक सुनसान मकान में संचालित की जा रही थी। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने यहां से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले ग्राइंडर, कटर, ड्रिल मशीन और लोहे की पत्तियां भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह समय-समय पर अपना ठिकाना बदलता रहता था, ताकि पकड़ में न आए।

Advertisement

आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वो किस तरह सोशल मीडिया का प्रयोग अवैध असलहों के कारोबार के लिए करते थे।
ये दोनों व्हाट्सएप के जरिए अवैध हथियारों की डीलिंग करते थे। अपराधी ग्राहकों को व्हाट्सएप पर हथियारों की तस्वीरें भेजते थे और ऑर्डर लेते थे। डील पूरी होने के बाद, ये हथियार झोले और खाने के टिफिन में छिपाकर ग्राहक तक पहुंचाते थे। तमंचों की कीमत 3 से 5 हजार रुपये तय होती थी। आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

बाइट – एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह

ये भी पढ़ें  सीएम का सपा पर हमला, बताया…लूट के पैसों से विदेश में बने होटल, करते थे एय्याशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link