Rajasthan

राजस्थान : कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग से कूंदकर छात्रा ने की आत्महत्या, घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट

जयपुर, 20 जनवरी 2025

जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के प्रथम वर्ष के एक छात्रा ने कॉलेज छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त, मालवीय नगर, आदित्य पूनिया ने कहा कि एमएनआईटी में बी.आर्क प्रथम वर्ष की छात्रा और पाली जिले की निवासी दिव्या राज (21) ने रविवार रात कॉलेज छात्रावास की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया... दो टी20 मैच खेलेगी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link