Uttar Pradesh

मिर्जापुर : दरवाजे पर खड़े होकर बारात देखने पर भड़के दबंग, आदिवासी परिवार पर हमला

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 20 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में आदिवासी समाज के एक पूर्व सांसद के परिवार की महिलाओं और बच्चों को घर में घुसकर बुरी तरह मारने पीटने का मामला सामने आया है। इनकी गलती सिर्फ ये थी कि वे सवर्ण बिरादरी के व्यक्ति के घर आ रही बारात देखने के लिए रास्ते में अपने दरवाजे पर खड़े थे। ये आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पूर्व सांसद के परिजन हैं पीड़ित

घटना के संबंध में लालगंज क्षेत्र के पचोखर गांव की रहने वाली पूर्व सांसद स्व. भाईलाल कोल के परिवार की सरोजा देवी पत्नी राज नारायन ने पुलिस से शिकायत की है। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली सरोजा का आरोप है कि उनका बेटा रविवार शाम अपने दरवाजे पर बारात देखने के लिए खड़ा था। उसी समय उनके पड़ोस के एक ब्राह्मण परिवार में बारात आ रही थी। उस परिवार के लोगों को सरोजा के बेटे का रास्ते में खड़ा होना नागवार गुजरा। उन्होंने उसे हटने के लिए कहा।

Advertisement

एसपी से लगाई कार्रवाई करने की गुहार

आरोप है कि उसके मना करने पर विरोधी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। सरोजा का आरोप है कि बीच बचाव करने दौड़ी उनकी देवरानी सुनैना व रम्भा को भी मारा पीटा। पीड़िता का आरोप है कि लालगंज थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  पत्नी को सांप ने डसा, पति ने जहर चूसकर बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link