Rajasthan

राजस्थान: घने कोहरे के चलते ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, हादसे में में 2 की मौत, 4 घायल

नागौर,  20 जनवरी 2025

राजस्थान के नागौर में एक ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। नागौर के मुंडवा के पास सोमवार को एक ट्रक और पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया. अधिकारियों के अनुसार नागौर से कुचेरा की ओर जा रही सब्जियों से भरी पिकअप मुंडवा में बड़ा माता मंदिर के पास घने कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मुंडवा पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी नागौर, सुमित कुमार ने कहा कि घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल सुनील सांखला को आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान कुचेरा निवासी सुरेश सांखला और रमजान के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने की कोशिश की जा रही है। मृतकों के शवों को मुर्दाघर ले जाया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें  नेशनल हेराल्ड केस : लखनऊ की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, ईडी दफ्तर का घेराव करने की कोशिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link