DelhiPolitics

आम आदमी पार्टी ने क्राउड फंडिंग से जुटाए 40 लाख रुपये, CM आतिशी ने लोगों का किया धन्यावाद

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग से 40 लाख रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। उन्होंने पिछले रविवार को ही इस क्राउड फंडिंग की शुरुआत की थी। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग से 40 लाख रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। उन्होंने पिछले रविवार को ही इस क्राउड फंडिंग की शुरुआत की थी। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि केवल एक सप्ताह में ही क्राउड फंडिंग के जरिए 740 से अधिक लोगों ने 40 लाख रुपये के क्राउड फंडिंग का लक्ष्य हासिल करने में उनकी मदद की।

मुख्यमंत्री का कहना था कि क्राउडफंडिंग में ये लोग उनके लिए एक साथ आए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं है बल्कि यह आम आदमी पार्टी की स्वच्छ, ईमानदार और परिवर्तनकारी राजनीति का एक शानदार समर्थन है। क्राउड फंडिंग का लक्ष्य चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये एकत्र करना था जो अब पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,‘अब लक्ष्य प्राप्त होने के साथ, मैं औपचारिक रूप से इस अभियान को बंद कर रही हूं। मेरी इस यात्रा पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। आपका विश्वास और उदारता मुझे बेहतर दिल्ली बनाने की दिशा में काम जारी रखने के लिए प्रेरित करती है।‘

Advertisement

इससे पहले मुख्यमंत्री बता चुकी हैं कि क्राउड फंडिंग का उद्देश्य चुनाव लड़ने के लिए जनता से छोटी-छोटी आर्थिक मदद लेना है। उनका कहना था कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये चाहिए। वह क्राउड फंडिंग के जरिये इन रुपयों को एकत्रित करेंगी। उन्होंने कहा था कि गलत तरीके से पैसे इकत्र करना बहुत आसान है। एक मुख्यमंत्री के लिए 40 लाख रुपए इकट्ठा करना बेहद आसान है। दिल्ली का बजट 77 हजार करोड़ रुपये का बजट है, 40 लाख रुपये इसका एक बहुत छोटा सा हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करना चाहे, भ्रष्टाचार के तरीके से पैसा इकट्ठा करना चाहें तो मुझे लगता है कि 40 लाख रुपये इकट्ठा करने में एक दिन भी नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें  डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित, केंद्र सरकार ने की घोषणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link