चंद्रशेखर आजाद ने बलवीर जाटव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सचिव और कानपुर प्रभारी

अशरफ अंसारी
इटावा, 25 जनवरी 2025:
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बलवीर जाटव को पार्टी की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बलवीर जाटव को प्रदेश सचिव और कानपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह घोषणा इटावा में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच की गई।
इटावा के निवासी बलवीर जाटव को यह पद मिलने के बाद उन्होंने शनिवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बुद्ध विहार में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भीम आर्मी पार्टी के जिला संयोजक गौरव गौतम, जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी, पूर्व प्रधान लाल सिंह जाटव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और बलवीर जाटव का जोरदार स्वागत किया।
पार्टी को मजबूत करने की दिशा में बलवीर जाटव की यह जिम्मेदारी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।






