CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : संतकबीर नगर में भतीजों ने ईंट मार की बुजुर्ग चाचा की हत्या, घर छोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

संतकबीर नगर, 20 जनवरी 2025

संतकबीर नगर में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके भतीजों ने कथित तौर पर ईंटों से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बखिरा इलाके के सूपा गांव में हुई जब आरोपी बलिराम और शक्ति ने राम सुमेर गौतम (65) के सिर पर ईंटों से वार करके उसकी हत्या कर दी।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गौतम की कोई संतान नहीं थी और वह अपने भतीजों के साथ रहता था। अधिकारी ने कहा, वह पिछले एक हफ्ते से उनसे परेशान था और उसने उन दोनों द्वारा बनाया गया खाना खाने से इनकार कर दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार ने कहा कि विवाद तब बढ़ गया जब भतीजों ने कथित तौर पर उसे घर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन गौतम ने इनकार कर दिया।

रविवार को उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान दोनों भतीजों ने कथित तौर पर गौतम पर ईंटों और कीलों से हमला किया। कुमार ने कहा, वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : संपत्ति विवाद को लेकर भाई बना भाई का दुश्मन, गोली मार की हत्या, मामले में 3 गिरफ्तार।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link